ग्लूकोमा का क्या कारण बनता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 16:56

ग्लूकोमा क्या है? जानिए इसके कारण
ग्लूकोमा के कारण क्या है?

इसका मुख्य कारण आपकी ऑप्टिक नर्व का डैमेज होना है। आमतौर पर ज्यादा प्रेशर पड़ने से ऑप्टिक नर्व डैमेज होती है। यह दबाव आंखों में ज्यादा तरल जमने से होता है। साथ ही इसके कारण इसके प्रकार पर भी निर्भर करता है। इनमें से कुछ सामान्य कारण यह हैं :


ओपन-एंगल ग्लूकोमा: यह सबसे आम है। इसमें आंखों में ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ जमने के आंख के पिछले हिस्से पर दबाव पड़ता है। उस दबाव के कारण आइरिस और कॉर्निया के बीच एक बड़ा सा एंगल बन जाता है।


एंगल क्लोजर ग्लूकोमा: इस तरह के मोतियाबिंद में भी आंखों में बड़ी मात्रा में तरल पदार्थ जम जाता है। इसके कारण आंखों पर दबाव पड़ने के कारण छोटा एंगल बनता है या बनता ही नहीं है।

नॉर्मल टेंशन ग्लूकोमा: इस तरह के मोतियाबिंद में किसी भी तरह का दबाव इसका कारण नहीं होता है बल्कि ऑप्टिक नर्व में कम ब्लड सप्लाई इसका मुख्य कारण होता है।


सेकेंडरी ग्लूकोमा: यह किसी अन्य बीमारी या दवाइयों के शरीर पर पड़े बुरे असर के कारण होता है। खासकर कि उच्च रक्तचाप या डायबिटीज इसके मुख्य कारण होते हैं।


कंजेनिटल ग्लूकोमा: इस तरह का मोतियाबिंद जन्म या गर्भावस्था के दौरान हुई किसी कमी के कारण शिशु में हो सकता है।


पिगमेंटरी ग्लूकोमा: इस तरह के मोतियाबिंद में आंखों में तरल पदार्थ की आपूर्ति के कारण एक धब्बा सा बन जाता है जो कि धीरे धीरे बढ़ने लगता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info